मुकेश खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर ने शाहरुख खान और अजय देवगन पर तंज कसते हुए उन्हें नशीली चीजों के प्रचार पर घेरा है। सोशल मीडिया पर एक्टर मुकेश खन्ना ने अजय देवगन के साथ अपनी फोटो शेयर की। जिस पर लिखा था ‘कभी खुद खा कर देखा है?’
मुकेश खन्ना ने लिखा, “बोलो जुबान केसरी, ऊंचे लोगों की पसंद, मैं यूं ही नहीं बन जाता, आई एम द मेन ऑफ ऑल सीजन। क्या है ये सब? लोगों को भ्रमित करने का खतरनाक रास्ता। हानिकारक वस्तुओं का नाटकीय ढंग से उस दुष्प्रचार। कोई नहीं रोकता इसे, ना खाने वाला, ना प्रचारक, ना ही सरकार। किसके बाप का क्या जाता है।”
इस मुद्दे से जुड़ी एक वीडियो भी एक मुकेश खन्ना ने शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा “हमारे इर्द- गिर्द कई ऐसे प्रोडक्टस है जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। लेकिन फिर भी सरकार उन्हें मंजूरी देती है। मैं सिगरेट, शराब, और गुटके की बात कर रहा हूं। मुझे सरकार से ज्यादा हैरानी उन बॉलीवुड एक्टर्स से है, जो अपना चेहरा देखकर स्टाफ प्रचार करते हैं।
शक्तिमान की होगी वापसी-
मुकेश खन्ना के सबसे लोकप्रिय शो शक्तिमान पर अब फिल्म बनने जा रही है। शक्तिमान 1997 से लेकर 2005 तक दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था। इसकी कहानी पर अब तीन हिस्सों में फिल्म बनेगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल जून के बाद शुरू होगी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)