एक्ट्रेस ताप्सी पन्नू, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेट लगातार जारी है। इसके अलावा फैंटम फिल्मस, रिलायंस एंटरटेनमेंट,क्वान टैंलेंट हंट कंपनी और एक्सीड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।सूत्रों की मानें तो यह रेड अगले 3 दिन तक और चल सकती है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू से देर रात तक सवाल जवाब किए और इनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त कर लिए हैं। इन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू से पुणे में पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों को यहां की होटल के कमरे में रखा गया है। आईटी डिपार्टमेंट द्वारा इन दोनों के लैपटॉप और फोन भी जब्त किए गए हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रोड्यूसर मधु मंटेना कि मुंबई स्थित क्वीन बिल्डिंग में भी टैक्स विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। मधु मंटेना की कंपनी क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के अंधेरी वेस्ट के सेंटर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे। साथ ही क्वान कंपनी के चारों अकाउंटस को भी फ्रिज कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करीब 30 जगहों पर तलाशी ली थी। मुंबई के लोखंडवाला, अंधेरी, बांद्रा समेत कई इलाकों और पुणे में बुधवार सुबह रेड शुरू हुई, जो कि देर रात तक चलती रही। फैंटम फिल्मस कंपनी को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, मधु मंटेना और विकास बहल ने शुरू किया था और 2018 में विकास बहल पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद इस कंपनी को बंद कर दिया गया। इस कंपनी द्वारा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इनकम का सही ब्यौरा नहीं दिया गया और इनकम भी कम दिखाई गई।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा