Home News अर्णब गोस्वामी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

अर्णब गोस्वामी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

by marmikdhara
0 comment

मुंबई- रिपब्लिक भारत के एडिटर एंड चीफ अर्णब गोस्वामी को बुधवार तड़के पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज था| अर्णव के अलावा दो अन्य व्यक्ति फिरोज शेख और नितेश को भी पुलिस द्वारा इस मामले में गिरफ्तार किया गया था | जानकारी के मुताबिक रायगढ़ पुलिस द्वारा इस मामले में मुंबई पुलिस का सहयोग लिया गया | जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उन्हें आत्महत्या के दुष्प्रेरण का दोषी माना है | पुलिस के अनुसार जब वे उसे गिरफ्तार करने गए तो लगभग 1 घंटे तक उनके द्वारा घर का दरवाजा नहीं खोला गया | जिसके बाद बमुश्किल उन्हें गिरफ्तार किया गया | हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वाईफाई सिक्योरिटी भी दे रखी थी | अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी के पश्चात राजनीतिक हलकों में हरकत हो गई है | भारत के विभिन्न हिस्सों में उनकी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं | बताया जा रहा है कि शिवसेना समर्थित सरकार के द्वारा बदले की भावना से उक्त कार्यवाही की गई है | जिस तरीके से रिपब्लिक भारत ने इन दिनों महाराष्ट्र सरकार का खुलकर विरोध किया है उसके बाद ही सरकार की ओर से उनके खिलाफ कार्यवाही की शुरुआत हो गई थी | एक डिबेट में तो पैनलिस्ट ने उनकी गिरफ्तारी की जाने की घोषणा भी कर दी थी जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही अर्णब गोस्वामी किसी ना किसी मामले में गिरफ्तार अवश्य होंगे | अब देखना यह है कि अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती है या नहीं |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews