मुंबई- हाल ही में महाराष्ट्र सरकार जिस तरीके से लोगों के निशाने पर है उससे सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है | देश के एक बड़े मीडिया चैनल रिपब्लिक भारत पर की गई एफ आई आर के बाद अब उसके एडिटर अर्णब गोस्वामी द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि हम डरने वालों में नहीं है | जिस प्रकार मीडिया चैनल के इतने सारे कर्मचारियों के खिलाफ गलत तरीके से रिपोर्ट की गई है वो मीडिया को दबाने का प्रयास है | उन्होंने इस संदर्भ में विरोध में सभी मीडियाकर्मियों के साथ पैदल मार्च भी किया है | मुंबई के कमिश्नर परमवीर सिंह के खिलाफ भी वे खुलकर बोले और कहा कि वे जिस तरीके से पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं, उसे सारा देश देख रहा है | हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी रिपब्लिक भारत का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र सरकार की काफी निंदा की थी | इसके अलावा कई प्रमुख दलों के नेताओं द्वारा उक्त कार्यवाही को मीडिया के दमन की कार्यवाही बताया गया है | वही जनता खुलकर रिपब्लिक भारत चैनल के समर्थन में सामने आई है |:ऐसे ही एक समर्थक जयपुर निवासी निखिल शर्मा के अनुसार यह सब कार्यवाही केवल रिपब्लिक भारत को दबाने के लिए की जा रही है क्योंकि जिस तरीके से इस चैनल द्वारा सुशांत केस के बाद बॉलीवुड की सच्चाई को उठाया है | उससे सरकार बौखला गई है | टीआरपी केस में उनका कोई नाम नहीं होने के बावजूद भी ऐसी कार्यवाही किया जाना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है | पूरी भारत की जनता उनके साथ है | सत्य की जीत होकर ही रहेगी | ऐसे में अब देखना यह है कि मुंबई पुलिस का यह कदम उनके लिए कितना घातक होता है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)