अस्तित्व की उड़ान संगठन ने फ्रंटलाइन वर्करों को साबुन किट वितरित की।
भरतपुर, अस्तित्व की उड़ान संगठन कोरोना काल में अपनी निरंतर सेवाएं से जनमानस में अपना स्थान बना चुका है। यह संगठन समय-समय पर आगे आकर लोगों की सहायता में लगे रहते हैं। उसी कड़ी में आज एक समारोह फ्रंटलाइन वर्करों के लिए किया गया। अस्तित्व की उड़ान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता नेहा जैन ने बताया कि दिनांक 12/6/21 शनिवार को नगर निगम भरतपुर में कार्यरत 1200 कर्मचारियों को 1200 साबुन किट का वितरण हमारे संगठन द्वारा किया गया। यह सभी कर्मचारियों कोरोना काल में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस तरीके से उनका सम्मान करने की कोशिश की गई है और समाज को यह संदेश दिया गया है इनका योगदान सराहनीय है। इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम आयुक्त डॉ राजेश गोयल ने कहा कि संगठन द्वारा जो समाज के लिए कार्य किए जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है। करोना काल में वास्तविक रूप में ऐसे संगठनों की अति आवश्यकता है। इस मौके पर संगठन की फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती अनीता मीणा जी ने भी अपने संगठन के बारे में उपस्थित लोगों को बताया कि संगठन मानव हित के लिए हमेशा तत्पर है और इस संगठन का उद्देश्य मानव सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट अभिषेक जैन (विशिष्ट लोक अभियोजक) ने कहा कि हमें राज्य सरकार द्वारा कोरोना की जो गाइडलाइन जारी की गई है। उस गाइडलाइन की अच्छी तरीके से पालना करनी चाहिए तभी हम इस कोरोना महामारी को हरा सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य लोग अंशुल जैन (सदस्य), पार्षद ओमवीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज शर्मा, एडवोकेट त्रिलोक जैन, विष्णु गर्ग, भरत कालरा, राकेश सिंह, डॉक्टर सौरव शर्मा, एडवोकेट तरुण जैन आदि लोग उपस्थित थे।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)