2 दिन पहले ही टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने फिल्म और टीवी जगत को अलविदा कहा था। वे अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ अमेरिका जाने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दोनों गोवा में होम क्वॉरेंटाइन है। इस बात की जानकारी आशका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।
आशका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “अपने घर यूएस जाने की तैयारी के बीच हमें पता चला कि हम दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हैं। गोवा छोड़ने से पहले ही हमें यह खबर मिली। हम दोनों फिजिकली फिट है। हम अपनी हेल्दी लाइफ़स्टाइल के लिए शुक्रगुजार हैं। कि हमें कोई बड़ा या गंभीर लक्षण नहीं है। हम गोवा में ही अपने घर पर क्वॉरेंटाइन हैं। सुरक्षित हैं। और किसी से भी संपर्क में नहीं है। यह मायने नहीं रखता कि आप कितने हेल्दी हैं। अब हर कोई रिस्क पर है। यह नया स्ट्रेन छुपा हुआ दानव है। हमने शनिवार को टेस्ट कराया था, तब रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। हमने सोमवार को दोबारा अपनी जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम क्वॉरेंटाइन हो गए। हम लोग ठीक हो जाएंगे, जबकि कई दूसरे लोग शायद ठीक ना हो पाए। इसलिए उन सभी को अपनी दुआओं में रखिएगा।
आशका गोराडिया ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में ही कर ली थी। वे सबसे पहले टीवी सीरियल ‘कुसुम’ में नजर आई थी। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलरिटी मिली थी। इसके बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी नजर आई। जहां उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया। इसी लाइन से उन्हें मेकअप में भविष्य दिखाई दिया। आशका फिलहाल कॉस्मेटिक का बिजनेस कर रही है। जो उन्होंने 2 साल पहले ही शुरू किया था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)