उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शाम 4:00 बजे राज्यपाल बेनी रानी मौर्या से मिलेंगे। जानकारों के मुताबिक इस मुलाकात में वे अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप सकते हैं। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया गया है। नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए जल्द ही उत्तराखंड विधायक दल की बैठक होगी। अगले सीएम के लिए अनिल बलूनी, धन सिंह रावत और अजय भट्ट का नाम सबसे आगे है। सन 2000 में राज्य के गठन के बाद से कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी के अलावा कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है।
सूत्रों की माने तो पार्टी विधायकों ने उत्तराखंड पहुंचे विधायक पर्यवेक्षकों से 2 दिन पहले मिल यह आशंका जताई थी कि अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री रहे तो अगला चुनाव पार्टी हार सकती है। पार्टी पर्यवेक्षक के रुप में दुष्यंत कुमार गौतम और रमन सिंह ने देहरादून जाकर पार्टी विधायकों से बात की थी। इस बीच सीएम की रेस में राज्य मंत्री सतपाल महाराज का नाम भी बताया जा रहा है। वहीं चर्चा यह है कि अगर धन सिंह रावत और सतपाल महाराज में से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो नैनीताल से सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी में से किसी एक को राज्य की बागडोर सौंपी जा सकती है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)