ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन आज हो गया। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने 58 साल के राजीव की फोटो शेयर करते हुए लिखा “RIP”
बता दें कि राजीव कपूर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई हैं। 58 साल के राजीव की मौत हार्ट अटैक से हुई। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
रिपोर्ट की माने तो राजीव को हार्ट अटैक आया था। जिससे तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर ने इस बात की पुष्टि करते हुए न्यूज़ वेबसाइट से कहा “मैंने अपने छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टर ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वे नहीं बच सके। मैं हॉस्पिटल में हूं, और उनकी बॉडी का इंतजार कर रहा हूं।”
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)