रहमान से छूटा मां का साथ, म्यूजिक मेस्ट्रो ने सोशल मीडिया पर दिया ट्रिब्यूट-
म्यूजिशियन एआर रहमान की मां करीमा बेगम अब इस दुनिया में नहीं रही। वे काफ़ी समय से बीमार चल रही थी। इस खबर को कन्फर्म करते हुए एआर रहमान ने अपने सोशल मीडिया पर मां करीमा बेगम की फोटो शेयर की। करीमा का असली नाम कस्तूरी था। बाद में उन्होंने अपना नाम तब बदला जब रहमान ने इस्लाम कबूल करके अपना दिलीप कुमार से बदलकर एआर रहमान किया।
आज ही होगा फ्यूनरल-
एआर रहमान की मां करीमा बेगम पिछले 1 साल से बीमार चल रही थी। 28 दिसंबर को उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली। करीमा बेगम को आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिसके लिए रहमान के घर के बाहर लोगों की भीड़ लगना दोपहर से ही शुरू हो गई थी। रहमान अपनी मां के ही सबसे ज्यादा करीब रहे। करीमा बेगम ने राजगोपाला कुलशेखरन से शादी की थी, जो खुद एक म्यूजिक कंपोजर थे। जब रहमान 9 साल के थे तब कुलशेखरन की मौत हो गई थी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)