एक्टर अजय देवगन की कार रोकने के लिए गिरफ्तार हुए राजदीप रमेश सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बात की पुष्टि मुंबई पुलिस द्वारा की गई। राजदीप को जब गिरफ्तार किया गया तो उस पर आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत आरोप लगाए गए थे।
बता दें कि मुंबई फिल्म सिटी के गेट पर मंगलवार को राजदीप ने अजय देवगन की कार रोक दी थी। अजय सुबह 10:30 बजे के आसपास “गंगूबाई काठियावाड़ी” फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे थे। राजदीप अपने आप को किसान आंदोलन का समर्थन बता रहा था, उसने अजय से सवाल किया कि वह किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। आरोपी ने 15 मिनट तक अजय देवगन की कार को रोका। वह उनसे किसानों के समर्थन में ट्वीट करने की मांग कर रहा था। इस पर अजय की बॉडीगार्ड प्रदीप इंद्रसेन गौतम ने 28 साल के राजदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद दिंडोशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)