टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने पति करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने के बाद उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखा देने जैसे कई आरोप लगाए थे। अब निशा के इन आरोपों पर करण मेहरा का रिएक्शन देखने को मिला। करण ने निशा द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत और झूठा बताया है। साथ ही करण ने यह भी कहा कि उन्होंने निशा को कभी भी धोखा नहीं दिया है।
एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में करण ने निशा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों खारिज कर दिया। करण ने कहा “मुझे पता था कि मुझ पर यह सभी आरोप लगाए जाएंगे और मेरा नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जाएगा। यह सभी कहानियां निराधार है। मैंने निशा को कभी भी धोखा नहीं दिया है। और मेरा कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है।”
इससे पहले एक इंटरव्यू में निशा ने बताया था कि करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। जिसके बारे में उन्हें कुछ महीने पहले ही पता चला था। निशा ने कहा कि उनके मैसेज देखने के बाद उन्होंने करण से इस बारे में बात की भी थी। साथ ही उन्होंने करण पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया था।
बता दे कि करण मेहरा के खिलाफ 2 दिन पहले सोमवार को निशा ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। पत्नी की शिकायत के बाद करण को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था। हालांकि पूछताछ के बाद परंतु उसी दिन बेल पर रिहा भी कर दिया गया था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)