Home News एक्टर विजय राज को छेड़छाड़ के आरोप में किया गया गिरफ्तार

एक्टर विजय राज को छेड़छाड़ के आरोप में किया गया गिरफ्तार

by marmikdhara
0 comment

महाराष्ट्र – बॉलीवुड फिल्म के एक्टर विजय राज को पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया | बताया जा रहा है कि एक महिला द्वारा उनके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर की रात शेरनी फिल्म की शूटिंग में काम करने आई एक महिला से विजय राज ने द गेटवे होटल में छेड़छाड़ की थी | इस पर उस महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर अब उन्हें गिरफ्तार किया गया| विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है | एक्टर विजय राज के मुताबिक वे निर्दोष हैं और उन पर झूठा आरोप लगाया गया है | फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है | अब देखना यह है कि पुलिस के अनुसंधान में उन्हें दोषी माना जाता है या वे निर्दोष साबित होते हैं |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews