एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर सीने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के अपने साथी सदस्यों की मदद के लिए आगे आए हैं। ॠतिक ने एसोसिएशन को 20 लाख रुपए डोनेट किए हैं। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन के उन सदस्यों की मदद के लिए राशन किट भी दान दिए हैं, जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।
CINTAA के महासचिव अमित बहल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि “रितिक रोशन ने पिछले लॉकडाउन के दौरान भी हमारी मदद की थी। तब उन्होंने 25 लाख रुपए दान दिया था। इस बार ॠतिक जो पैसा देंगे, उसका इस्तेमाल एसोसिएशन के 5000 सदस्यों का वैक्सीनेशन और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सदस्यों को राशन उपलब्ध कराने में किया जाएगा।”
अमित बहल ने आगे बताया कि “विकी कौशल ने भी लगभग 2.5 लाख रूपए दान के साथ CINTAA की मदद की है। जबकि एक्ट्रेस फ्लोरा साइना ने 25 हजार रुपए दान दिया है। इसके अलावा कुछ अन्य सदस्य भी हैं, जिन्होंने एसोसिएशन को छोटा-छोटा दान दिया है। ॠतिक का बड़ा दान हमारे लिए बहुत बड़ी मदद साबित होगा।”
इससे पहले कोरोना की पहली लहर के दौरान भी इंडस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए कई सेलिब्रिटीज आगे आए थे। अनुष्का शर्मा -विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, अक्षय कुमार -ट्विंकल खन्ना और सलमान खान जैसे कई अन्य सेलिब्रिटीज ने फंड जुटाया और मुश्किल समय में इंडस्ट्री के कई लोगों की मदद की थी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)