बच्चों को कफ – संबंधी बीमारियाँ ज्यादा होती हैं | साल में तीन बार बच्चों की बीमारियों का मौसम होता है | कफ की समस्या है तो कफ सिरप पिला दो १ – २ दिन, ३ दिन बस, ठीक हो जायेगा बच्चा | डॉक्टर के यहाँ जाना नहीं पड़ेगा | कोई अंग्रेजी दवा की जरूरत नहीं है | तुलसी बीज टेबलेट सुबह – शाम १ – १ गोली दो | एकदम छोटा बच्चा है तो १ – १ गोली और १२ साल से बड़ा है तो २ – २ गोली भी दे सकते हैं |
और एक बहुत अच्छा उपाय है और बिल्कुल कारगर है | १० ग्राम लहसुन और १ ग्राम तुलसी-बीज पीस के ५० ग्राम शहद में डाल दो, चटनी बन गयी | बच्चे को सुबह – शाम ५ – ५ ग्राम थोड़ा – थोड़ा करके चटाओ | ह्रदय भी मजबूत हो जायेगा, कफ भी नष्ट हो जायेगा | ऐसे ही बच्चों के लिए तुलसी टॉफी बनवायी है | उसमें तुलसी के बीज और त्रिकटु (सोंठ, काली मिर्च व पीपर ) डलवाये हैं ताकि कफ शांत हो जाय |
उष्णोदक – पान
एक लीटर पानी को इतना उबालें कि २५० मि.ली. बचे | गुनगुना रहने पर पिलायें | बच्चों को एकदम जादुई फायदा कर देगा | कोई दवा की जरूरत नहीं, कफ सिरप की भी जरूरत नहीं |
विशेष सावधानी : खाँसते हैं तो कफ आता है और फिर कई लोग उसको निगल जाते हैं | कफ आये तो निगलना नहीं चाहिए, नुकसान करता है | जिसको कफ आता हो उसको कुछ दिन तक लस्सी, छाछ, दही, दूध व मिठाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)