ज्योतिषी नियम के अनुसार मनुष्य को कर्ज़ दिन वार व समय देख कर लेना चाहिए और जन्म कुंडली से ही आसानी से देखा जा सकता है कि जीवन में मनुष्य के कर्जा होगा या नहीं कुंडली में छठा भाव ऋण रोग और शत्रुओं का माना गया है अगर छठे भाव में कोई पाप ग्रह बैठा है तो कर्ज वाली स्थिति बनने की संभावनाएं बढ़ जाती है जिस जातक के छठे भाव में मंगल बिराजता हो उसे कर्ज कभी नहीं देना चाहिए अगर वह जातक कर्ज देता है तो उसका कर्ज वापस आने में बहुत अधिक परेशानियां भी आती है
आज के समय में कर्ज लेना आम बात है। अपनी छोटी और बड़ी दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने और देने का चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि कर्ज लेना और देना दोनों तरह से ही जोखिम से भरा काम है। ज्योतिष शास्त्र में भी कर्ज लेने और देने के संबंध में कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में…
सोमवार- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन कर्ज लेने और देने को अच्छा दिन माना गया है।
मंगलवार- इस दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए बल्कि अगर आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है उसका निपटारा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
बुधवार- बुधवार को कर्ज लेना व देना शुभ नहीं होता है।
गुरुवार- गुरुवार के दिन किसी को भी कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है।
शुक्रवार- इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया है।
शनिवार – कर्ज लेने और देने के लिए ये दिन शुभ नहीं होता है। इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है।
रविवार- इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ नहीं होता है।
आचार्य धर्मेंद्र खंडेलवाल
जयपुर
मो. नंबर 75685 78595