जयपुर, राजधानी के प्रताप नगर थाने के अंतर्गत 2 मई को दो सगी बहनों के साथ हुए गैंगरेप का मामला सामने आया। अब इस गैंगरेप का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें साथ नहीं देने पर नाराज बड़ी बहन ने अपने दो छोटी नाबालिग बहनों का गैंगरेप करवा दिया। मामला सामने आने के बाद अब तक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप की यह सनसनीखेज घटना जयपुर के प्रतापनगर में हुई थी। 2 मई की इस घटना में प्रताप नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार गैंग रेप करने वालों में दोनों बहनों की बड़ी बहन समेत और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दयाराम, रविंद्र मीणा और दोनों सगी बहनों की एक बहन शामिल है। पुलिस के अनुसार सगी बहनों की दोनों पीड़ितों से अनबन चल रही थी। दोनों नाबालिग बहन अपनी बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड के साथ रहने पर आपत्ति जता रही थी। इस आपत्ति के चलते सगी बहन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस घिनौनी हरकत को वारदात में अंजाम दिया।
दोनों पीड़ितों ने प्रतापनगर में दर्ज कराया मुकदमा।
योजना के अनुसार सगी बहन के बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले दोनों पीड़ितों को किडनैप किया और बंदूक की नोक पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश दोनों पीड़ितों को बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने प्रताप नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)