153
- सिकंदराबाद से जोधपुर आ रही ट्रेन के यात्रियों का सामान हुआ गायब।
- एसी कोच के यात्रियों के साथ हुई लूट।
सिकंदराबाद से जोधपुर लौट रही ट्रेन में शुक्रवार तड़के सुबह लूट हो गई। ट्रेन में चढ़े लूटेरे एसी कोच के कुछ यात्रियों का कीमती सामान लूट कर गायब हो गए। कुछ यात्रियों ने बताया कि उनके साथ लूट हुई। जबकि कुछ यात्रियों का कहना है कि उनका सामान चोरी हुआ है। बाद में ट्रेन के मारवाड़ जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों ने वहां हंगामा कर दिया। व ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा की मांग की। और कुछ यात्रियों द्वारा लूट की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
सिकंदराबाद – हिसार एक्सप्रेस ट्रेन आज सुबह जोधपुर की तरफ लौट रही थी। सभी यात्री नींद में थे। इस दौरान टीटी का कहना है कि आबू रोड से ट्रेन निकलते ही कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इस पर लोको पायलट ने ट्रेन को कुछ धीमा किया। ट्रेन के धीमा होते ही चार पांच लोग एसी कोच में चढ़ गए।
वहीं यात्रियों का कहना है कि उन्होंने पथराव की कोई आवाज नहीं सुनी। उनका कहना है कि लुटेरे पहले से ही ट्रेन में सवार थे। ट्रेन में आते ही लुटेरों ने नींद में सो रहे यात्रियों का सामान लूटना शुरू कर दिया। लुटेरों ने यात्रियों को धमकाते हुए सामान छीन लिया। एक यात्री अर्चना चांडा ने बताया कि लुटेरे उनका पर्स लेकर चलते बने। उस पर्स में करीब ₹40000 नकद के अलावा मोबाइल, सोने के इयररिंग्स, आधार कार्ड सहित कुछ अन्य सामान था। इसी तरह करीब 5 यात्रियों से उनका सामान लूट लेने के बाद मारवाड़ जंक्शन स्टेशन से पहले ट्रेन से भाग निकले।
ट्रेन में वारदात का पता चलते ही हड़कंप मच गया। सभी ने पहले अपना अपना सामान संभाला। फिर यात्रियों ने टीटीई के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। कुछ यात्रियों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। बाद में ट्रेन के सुबह मारवाड़ जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों ने ट्रेन को वहीं रोक दिया और स्टेशन पर हंगामा किया। वारदात के शिकार यात्रियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही मामला शांत हुआ।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)