Home News कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की जल्द ही होगी घोषणा, 40 नेताओं को मिलेगी जगह

कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की जल्द ही होगी घोषणा, 40 नेताओं को मिलेगी जगह

by marmikdhara
0 comment

जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन में जगह पाने की इच्छुक नेताओं में खुशी की लहर दौड़ी, कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी जल्द ही घोषणा हो सकती है। पहले चरण में छोटी कार्यकारिणी की घोषणा होगी। इसमें पहले चरण में करीब 40 नेताओं को पदाधिकारी बनाया जा सकता है। प्रदेश कार्यकारणी में सभी खेमो के नेताओं को जगह मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।
इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कवायद की जा रही है। 14 जुलाई से ही कांग्रेस में कार्यकारिणी नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अकेले ही संगठन की कमान संभाले हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रदेश प्रभारी अजय माकन, सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी चर्चा कर चुके हैं।
कांग्रेस प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा आज होने के आसार नहीं, 31 दिसंबर के आसपास कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है।
आज दोपहर 12:00 बजे दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में राजीव शुक्ला और गोविंद सिंह डोटासरा की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इसमें कार्यकारिणी की घोषणा की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कृषि कानूनों को लेकर है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 31 दिसंबर के आसपास कार्यकारिणी घोषित किए जाने की बात कही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए डोटासरा दिल्ली पहुंच चुके हैं।
राजस्थान में पिछले दिनों सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुए सियासी घमासान के बाद पायलट को हटाकर 14 जुलाई को डोटासरा को पीसीसी चीफ बनाया गया था। लेकिन उसके बाद गुटबाजी को शांत करने के लिए अभी तक कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया है। कार्यकारिणी के लिए प्रदेश के नेताओं की राष्ट्रीय नेताओं से कई बार चर्चा हो चुकी है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews