पूर्व कांग्रेस नेता पीसी चाको शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। एनसीपी में आते ही केरल विधानसभा चुनाव में चाको की भूमिका अब कुछ और नजर आएगी। अब तक जिस पार्टी के टिकट तय करने में उनकी भूमिका थी, वे अब उसी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगे। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में चाको ने कहा “लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले राहुल गांधी की पार्टी में ही इंटरनल डेमोक्रेसी ना होने का आरोप मढ़ दिया। चाको ने कहा कि फिलहाल कांग्रेस में ठेकेदारी प्रथा का पालन किया जा रहा है। उन्होंने G-23 नेताओं का भी समर्थन किया।
चाको ने कहा कांग्रेस से जुड़ाव पिछले 50 साल का है। मौजूदा समय में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है। देश में मोदी सरकार के खिलाफ माहौल है, लेकिन कांग्रेस की इच्छा विपक्ष की भूमिका निभाने की नहीं है। कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 23 लोगों की लिखित में प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस में ठेकेदारी प्रथा चल रही है।
केरल चुनाव में टिकट देने का फैसला दो गुट कर रहे हैं। सारा मामला पार्टी हाई कमान के संज्ञान में लाया गया। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। मौजूदा समय में कांग्रेस में इंटरनल डेमोक्रेसी नहीं है। कांग्रेस में काम करने में मन की संतुष्टि नहीं मिल रही थी। पांच राज्यों के चुनाव आ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस इसे लेकर गंभीर नहीं है। ऐसी पार्टी में मेरे रुकने का मन नहीं था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)