Home News कांग्रेस विधायक ने एडीएम सिटी के खिलाफ खोला मोर्चा, हथियार लाइसेंस जारी करने का है मामला-

कांग्रेस विधायक ने एडीएम सिटी के खिलाफ खोला मोर्चा, हथियार लाइसेंस जारी करने का है मामला-

by marmikdhara
0 comment

सांगोद के कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने एसडीएम सिटी आरडी मीणा को हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विरोध प्रदर्शन की तैयारी को लेकर देहात कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है। हाल ही में गुरुवार को कलेक्टर से मुलाकात कर एडीएम सिटी को हटाने की मांग की गई थी, और 7 जुलाई तक नहीं हटाने पर 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर एडीएम सिटी का पुतला जलाने व धरना देने की चेतावनी भी दी गई है।
देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरोज मीणा ने बताया कि 7 जुलाई तक एसडीएम सिटी आरडी मीणा को नहीं हटाया तो, विधायक भरत सिंह के नेतृत्व में 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा। लगभग 12 बजे कलेक्ट्रेट पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए अधिकारी को हटाने की मांग की जाएगी।

आइए जानें क्या है मामला-

विधायक भरत सिंह ने आरोप लगाए थे कि आरडी मीणा सिटी मजिस्ट्रेट की कुर्सी पर बैठने लायक नहीं है। आरडी मीणा ने अपने बेटे के नाम से 2 महीने में हथियार का लाइसेंस बनवा लिया था। कोटा के पूर्व कमिश्नर के नाम पर भी 2 महीने में हथियार का लाइसेंस तैयार हो गया। लेकिन एक आम आदमी को हथियार का लाइसेंस बनाने के लिए सालों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। उनका लाइसेंस रिन्यू नहीं हो पाता। कार्यकाल में काफी ज्यादा भ्रष्टाचार हो गया है।
भरत सिंह की शिकायत के बाद ही एसडीएम से लाइसेंस का काम वापस ले लिया था और बाबू को भी कार्यकाल से हटा दिया गया। लेकिन एडीएम सिटी को नहीं हटाया गया। भरत सिंह ने इसकी शिकायत सीएम अशोक गहलोत से भी की थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)     www.Marmikdhara.in.(Hindi)
                                          www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews