जयपुर – हाल ही में गुर्जर आंदोलन समिति के प्रमुख कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने आज से गुर्जर आंदोलन किए जाने का बयान दिया था | सरकार द्वारा आंदोलन को रोकने के लिए गुर्जरों के प्रतिनिधि दल से लंबे दौर की वार्ता की | हिम्मत सिंह बैंसला के नेतृत्व में लगभग 40 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से बैठक भी की | बैठक में कांग्रेस नेता रघु शर्मा और अशोक चांदना भी उपस्थित थे | बाद में प्रेस वार्ता करते हुए सरकार की ओर से बताया गया कि गतिरोध समाप्त हो गया है | गुर्जर नेता हिम्मत सिंह द्वारा भी बताया गया कि सरकार द्वारा सकारात्मक रुख दिखाया गया है | मांगो हेतु सरकार को 7 दिन का समय दिया गया है | ऐसे में अब आंदोलन नहीं किया जाना चाहिए | इसके बाद से ही गुर्जरों में दो फाड़ होने की खबरें आने लगी| कर्नल किरोड़ी बैसला और उनके पुत्र ने बताया कि सरकार ने उनकी कोई भी मांगे नहीं मानी है और वह हिम्मत सिंह के विचारों से सहमत नही है | उनके द्वारा गुर्जर आंदोलन किए जाने की घोषणा कर दी है | ऐसे में अब गुर्जर नेता हिम्मत सिंह बैंसला का एक बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि बातचीत से मसले सुलझ रहे हैं, ऐसे में अब आंदोलन करने की कोई आवश्यकता नहीं है| उनके द्वारा बीजेपी पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि बीजेपी प्रायोजित लोग आंदोलन की बात कर रहे हैं| उनके अनुसार वार्ता से समाज संतुष्ट है यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आंदोलन का रास्ता तो उनके पास खुला ही है | ऐसे में अब देखना यह है कि गुर्जर समाज के लोग उनकी बात मान कर आंदोलन खत्म करते हैं या नहीं|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)