जयपुर – चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की तबीयत खराब हो गई है | बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिस पर डॉक्टरों की एक टीम उनके घर पर ही उनके इलाज में जुट गई | स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनकी कुशलक्षेम पूछने उनके घर गए| मंत्री रघु शर्मा पूर्व में कोरोना पॉजिटिव भी हो चुके हैं बाद में इलाज के पश्चात उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट कोविड होने की वजह से उनको ऐसी समस्या आई है | उनका इलाज वर्तमान में उनके निवास पर ही किया जा रहा है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)