दिल्ली – छेड़खानी का विरोध करना एक युवक पर इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा | राजधानी दिल्ली में सुशील नामक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपीगणों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई | बताया जा रहा है कि इस हमले में अनिल और सुरजीत नामक व्यक्ति भी घायल हुए हैं| हमला करने वाले आरोपियों का नाम चांद और हसीन बताया गया है | हाल ही में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है | इससे पूर्व बल्लभगढ़ में सरेआम गोली मारकर एक छात्रा की हत्या की गई थी | ऐसे में अब राजधानी में हुई इस वारदात से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है | आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर सुशील पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए | इस घटना के बाद मृतक के घर में गमगीन माहौल बन गया है | आरोपीगण मौके से फरार हो गए | आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा नाकाबंदी कराई गई है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)