Home News जयपुर के मानसरोवर इलाके में छत पर कपड़े सुखाने आई युवती के साथ युवक ने किया रेप-

जयपुर के मानसरोवर इलाके में छत पर कपड़े सुखाने आई युवती के साथ युवक ने किया रेप-

by marmikdhara
0 comment

राजधानी जयपुर में 20 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। जिसमें उसका दोस्त भी मददगार बना। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ शिप्रापथ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। केस की जांच आरपीएस नरेश बंशीवाल कर रहे हैं। गुरुवार को यह मामला सामने आया है।
पुलिस मे दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता और भाई के साथ मानसरोवर के एक मकान में किराए से रहती है। इसी मकान में आरोपी शशीकांत सैनी भी छत पर बने एक कमरे में किराए से रह रहा था। वह खुद को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना बताता था। 6 जुलाई को सुबह 9:30 बजे पीड़िता छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी शशिकांत भी कमरे के बाहर आया।
उसने पीड़िता को अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जबरन खींचते हुए अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के काफी विरोध करने और चीख पुकार मचाने पर भी शशिकांत नहीं रुका। वह दुष्कर्म करता रहा। उसने निगरानी के लिए अपने दोस्त को कमरे के बाहर बंद दरवाजे पर खड़ा कर दिया।

पीड़िता के भाई ने लाते मार खोला दरवाजा-

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान ही पीड़िता के भाई ने उसे आवाज लगाई। काफी देर से नीचे नहीं आने पर भाई खुद छत पर चला गया। वहां बहन की आवाज सुनी। उसे देखकर गेट पर मौजूद आरोपी का दोस्त भाग निकला। इसके बाद पीड़िता के भाई ने लाते मार कर दरवाजा खोला और बहन को संभाला। तब तक शशिकांत उसे धक्का देकर भाग निकला। उसका मोबाइल भी कमरे में छूट गया।

बेटे ने दी पिता को जानकारी, तक दर्ज कराया केस-

बताया जा रहा है कि किराएदार की करतूत से भाई-बहन घबरा गए। इसके बाद पीड़िता के भाई ने अपने पापा को फोन कर घर बुलाया। इसके बाद पीड़िता ने पिता से आपबीती बताई। तब शिप्रापथ थाने पहुंचे और आरोपी शशिकांत के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म सहयोग करने का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
                                         www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews