Home News जयपुर में रेप की एक और घटना–डॉक्टर ने नर्स के साथ किया रेप।

जयपुर में रेप की एक और घटना–डॉक्टर ने नर्स के साथ किया रेप।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, राजधानी जयपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली 25 साल की नर्सिंग स्टाफ के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना कल रात 12:00 बजे से सुबह 4:30 बजे तक के बीच की है। घटना के बाद पीड़िता ने शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज करवाया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

डॉ मुरारी रेजिडेंट डॉक्टर है।

प्रथम दृष्टया जानकारी में यह बात पता लगी है कि पीड़िता झोटवाड़ा इलाके में रहने वाली शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले कुछ समय से नर्सिंग स्टाफ की नौकरी कर रही है। जिसकी उम्र 25 साल है। इसी अस्पताल में दुष्कर्म का आरोपी डॉ मुरारी भी रेजिडेंट डॉक्टर है।

अकेला पाकर किया रेप।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर मुरारी उसे कुछ समय से परेशान कर रहा था। एक बार मौका पाकर उसने छेड़खानी भी की थी, उसमें एतराज उठाया तब मारपीट की, लेकिन वह नौकरी के लिए सब कुछ सहती रही। अकेली रहने से किसी को बता नहीं सकी। इस बीच 7 जून सोमवार को पीड़िता की हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी थी। तब डॉ मुरारी भी वहां मौजूद था। हॉस्पिटल में पीड़िता को अकेला पाकर मुरारी की नियत बिगड़ गई।

रात 12: 15 बजे जबरन किया दुष्कर्म।

रात करीब12:15 बजे पीड़िता को जबरदस्ती कमरे में ले गया फिर दुष्कर्म किया। सुबह करीब 4:00 बजे उसे धमकाया और फिर छोड़ कर चला गया। घटना के बाद पीड़िता दोपहर को शास्त्री नगर थाने पहुंची। वहां उसने आपबीती पुलिस को बता कर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ के लिए हॉस्पिटल पहुंची। वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews