भरतपुर में मिली अनलॉक के पहले दिन व्यापारियों ने बुधवार को बाजार में जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ाई गई। प्रशासन के मुताबिक ऑड ईवन के तहत बुधवार से बाजार को सुबह 6 से 11 बजे तक खोला जाएगा। लेकिन व्यापारी जिला प्रशासन के आदेशों को मानने के लिए तैयार नहीं है।
व्यापारियों का कहना है या तो जिला प्रशासन राज्य सरकार के आदेशों के तहत बाजार खुलवाएं या फिर 11 से 2 बजे तक बचे हुए व्यापारियों को दुकानें खोलने का समय दें। अगर जिला प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो व्यापारी 8 जून तक अपने बाजार बंद रखेंगे। और 8 जून के बाद राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार व्यापारियों की दुकानों को खोलेंगे। व्यापारियों का कहना है कि पिछले डेढ़ माह से बाजार बंद है। जिनके कारण व्यापारियों की आर्थिक हालत काफी खराब हो चुकी है। व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए जिन व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली व्यापार के पदाधिकारियों ने उन्हें बंद करवा दिया।
बता दे कि जिला यलो जोन में आने के बाद सरकार की तरफ से आज से अनलाॅक करते हुए बाजार को कुछ शर्तों के मुताबिक खोलने की छूट दी है। जो एक समय सीमा के अंदर ही खोले जा सकेंगे और ऑड ईवन के मुताबिक बाजार खोलेंगे। जो दुकानें खुलनी थी, वह सुबह खुली थी। लेकिन व्यापार महासंघ के लोगों ने उन्हें भी बंद करवा दिया।
जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार भरतपुर में ऑड ईवन फार्मूला लागू किया गया है। इसके अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा में दुकाने बुधवार को खुलेगी और दक्षिण और पश्चिम की दुकानें गुरुवार को खुलेगी, यानी यह व्यवस्था रोज रहने वाली थी। व्यापारी इसका यह कहकर विरोध कर रहे हैं कि राज्य सरकार ने जो व्यवस्था की है उसके अनुसार दुकान न खोलने दीजिए।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)