बॉलीवुड के सीनियर मेकअप आर्टिस्ट शशि सातम का सोमवार को स्ट्रोक के कारण निधन हो गया। इस बात की जानकारी अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी और दुख जताया। जैकी ने यह भी बताया कि शशि सातम पिछले 37 सालों से उनके साथ काम कर रहे थे।
जैकी श्रॉफ ने शशि सातम के साथ एक फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा कि “शशि दादा आप हमेशा मेरे दिल में रहेगे। 37 साल से मेरे मेकअप प्रर्सन रहें शशि दादा का निधन हो गया है।” जैकी श्रॉफ के बाद उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ ने भी एक पोस्ट शेयर कर शशि सातम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा “RIP, शशि दादा। हम आपको हमेशा याद करेंगे।” शशि सातम को इंडस्ट्री में शशि दादा के नाम से भी जाना जाता था।
जानकारी के मुताबिक शशि सातम पिछले साल 9 जून के बाद से ही बीमार चल रहे थे। इसके अलावा पिछले बुधवार को वे अपने बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे। जिसके कारण वे स्ट्रोक से पीड़ित हो गए थे। इसके बाद उनकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ गई थी। और सोमवार को उनका निधन हो गया।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)