राजस्थान की पोखरण फायरिंग रेंज में मंगलवार रात सैन्य अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 105 MN Gun (तोप) से गोले दागते समय एक गोला वही फट गया। इस हादसे में BSF का एक जवान शहीद हो गया और अन्य 3 जवान घायल हो गए। बीएसएफ ने जांच के आदेश दिए हैं।
बता दें कि पोखरण फायरिंग रेंज में सेना के अभ्यास के दौरान यह दूसरा हादसा है। इससे पहले भी एक गन की बैरल फटने से एक जवान जख्मी हो गया था। सैन्य सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ इन दिनों सेना की पोकरण स्थित फायरिंग रेंज में अभ्यास कर रही है। सीमा के पास किशनगढ़ में बीएसएफ की खुद की फायरिंग रेंज है, लेकिन 105 एमएन गन की रेंज ज्यादा होने की वजह से इसे पोकरण में किया जा रहा है।
बता दें कि मंगलवार देर रात तोप से गोला दागते ही गोला दूर जाने के बजाए बाहर निकलते ही फट गया। इससे 4 जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी जवान सतीश ने दम तोड़ दिया। अन्य तीनों जवानों का इलाज चल रहा है। और इनकी हालत अभी खतरे से बाहर है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)