Home Uncategorized टीवी एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का हुआ निधन-

टीवी एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का हुआ निधन-

by marmikdhara
0 comment

टीवी एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर कैंसर के चलते सोमवार को निधन हो गया। हालांकि इसकी जानकारी राम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुरुवार को शेयर की। जहां उन्होंने अमूल के उस ट्रिब्यूट को शेयर किया जिसमें बिली यानी अनिल कपूर अमूल गर्ल के साथ बैठे नजर रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है “आप हमेशा हमारी फैमिली में शामिल रहोगे।”
राम कपूर ने अमूल का यह ट्रिब्यूट शेयर करते हुए लिखा “सच में निरुत्तर हुं, उस श्रद्धांजलि के लिए जो अमूल ने मेरे पिता को देने के लिए बनाई है। आप सच में एक लीजेंड थे डेड। मैं आपको बहुत मिस कर रहा हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले।” वही राम की पत्नी गौतमी ने लिखा “डैड आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले। सबसे मजबूत और दिलेर इंसान, जैसा मैंने कभी नहीं देखा लव यू।”
बता दे कि राम कपूर के पिता अनिल कपूर बिली के नाम से मशहूर थे। 74 साल के अनिल कपूर को विज्ञापन जगत में बिली के नाम से ही जाना जाता था। वे एफसीबी उल्का में चेयरमैन थे। उन्हें कई यादगार विज्ञापनों के लिए जाना जाता है। लेकिन “अमूल द टेस्ट ऑफ इंडिया” लोगों की जुबान से शायद ही उतर सके। अनिल कपूर के सीईओ रहते ही अमूल एफसीबी उल्का की क्लाइंट थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews