नई दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के सिलसिले में विवादित किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस में 200 लोगों को हिरासत में लिया है और हिंसा के सिलसिले में अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की है। हिंसा में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
टिकैत ने अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किसी भी किसान नेता के खिलाफ प्राथमिकी देश के किसानों के खिलाफ प्राथमिकी है।
जैसा कि आप जानते हैं ट्रैक्टर परेड जिसका मकसद किसानों की मांगों को देखेंगे करना था। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर अराजकता हो गई। हजारों की संख्या में उग्र प्रदर्शनकारी अवरोध लोगों को तोड़ते हुए लाल किला पहुंच गए हैं और उसकी प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया। जहां भारत का तिरंगा फहराया जाता है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)