Home Uncategorized दहेज के नाम पर गई एक बार फिर बेटी की जान-

दहेज के नाम पर गई एक बार फिर बेटी की जान-

by marmikdhara
0 comment
  • 12 लाख की स्कॉर्पियो पाकर भी नाखुश ससुराल वाले मांग रहे थे 32 लाख की फॉर्च्यूनर कार।
  • शादी के 2 महीने बाद ही फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता।
    घटना अलवर की है, जहां दहेज को लेकर बेटी की मौत का शर्मनाक मामला सामने आया है।शादी के 2 माह बाद ही अंबेडकर नगर में बुधवार को नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। पोस्टमार्टम 1 दिन बाद गुरुवार सुबह हुआ। इसी बीच लड़की के मायके के पक्ष के लोग भी गांव से जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया और धरना देकर बैठ गए। लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज के लालची ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की और फिर शव को पंखे से लटका दिया। शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों के साथ धरना दे रहे माता पिता ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होने तक धरना देने की बात कही। इसी बीच हस्तक्षेप करने पहुंचे ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति की मायके वालों ने जमकर धुनाई भी कर दी। इस पूरे मामले को पुलिस शांत करने में जुटी है।
    पिता ने कहा कि 2 महीने पहले ही बेटी की शादी में 12 लाख की स्कॉर्पियो कार दहेज में दी थी। लेकिन पति प्रदीप और उसके परिवार वाले 32 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर कार मांगते रहे। और बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शादी में करीब 12 तोला सोना भी दिया गया। उसे भी कम बता बेटी से मारपीट कर अत्याचार कर रहे थे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि अब दामाद सहित परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। और यही कारण है कि पोस्टमार्टम कराने ससुराल पक्ष से कोई भी नहीं आया।
    बता दें कि नवविवाहिता का मायका अलवर शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर कोटपूतली के पास सागंटेड़ा गांव मे है। गुरुवार सुबह मायके से बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल आए। उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया। ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी ना होने के कारण गांव वालों में रोष है।
    बता दे कि मृतका के पिता भूपेंद्र ने बताया कि 25 नवंबर 2020 को ही बेटी की शादी हुई थी। क्षमता से ज्यादा दहेज भी दिया। इसके बावजूद ससुराल वाले बेटी को तंग करते रहे। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे बेटी के ससुराल से फोन आया कि आपकी बेटी मर गई है। उसे ले जाओ। शाम को करीब 7:30 बजे हम अस्पताल पहुंचे। यहां आने के बाद बेटी के शव को देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews