Home News दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वैक्सीनेशन को लेकर नई रणनीति।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वैक्सीनेशन को लेकर नई रणनीति।

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली, दिल्ली में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक नई रणनीति तैयार की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक घोषणा की कि अगर केंद्र सरकार हमें लगातार वैक्सीन मुहैया कराती रहें, तो 45 साल से अधिक उम्र वालों को 4 हफ्ते के अंदर वैक्सीन लगा दी जाएगी।

बूथ स्तर पर वैक्सीन लगाने की तैयारी। “जहां वोट वहां वैक्सीनेशन”नया अभियान शुरू कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पूरी प्लानिंग के साथ बूथ स्तर पर वैक्सीन लगाने की तैयारी कर ली है। इसलिए हम जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन”अभियान शुरू कर रहे हैं। इसके अंतर्गत जो लोग जहां वोट डालने जाते हैं, वहां जाकर बैक्सीन लगवा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि 45 साल से अधिक उम्र वाले काफी कम लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर आ रहे हैं। अब दिल्ली सरकार लोगों के घर घर जाकर वैक्सीनेशन की अपील करेगी।

दिल्ली सरकार ने नई रणनीति की पूरी तैयारी कर ली है।

दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पूरे अभियान का खाका तैयार कर लिया गया है। अभियान की शुरुआत 70 वार्ड से हो रही है। दिल्ली में कुल 280 वार्ड हैं। ऐसे में हर हफ्ते 70-70 वार्ड के अंदर यह अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद यह ऑफिसर 2 दिन तक हर घर तक जाएंगे और लोगों से बात करके उन्हें स्लॉट देंगे इतने बजे आकर वैक्सीन लगवानी है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन जिन लोगों को स्लॉट दिया गया, अगर वह वैक्सीन लगवाने नहीं आए, तो उनके घर दोबारा जाएंगे और लोगों को मनाने की कोशिश करेंगे कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर18+ भी पर फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जब हमारे पास 18-44 साल के लोगों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता हो जाएगी, तो हम उनके लिए भी ऐसा ही कार्यक्रम चलाएंगे। उन्होंने अपील की जब भी बूथ लेवल की टीम आपके घर आए तो उसका स्वागत करें। लो आगे बढ़ कर वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं। जिससे हमारा अभियान सफल हो सके।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews