Home News दौड़ते हुए घोड़े सफलता के सूचक

दौड़ते हुए घोड़े सफलता के सूचक

जीवन में सफलता प्राप्त करने के कुछ सकारात्मक तथ्य

by marmikdhara
0 comment

जब कोई चीज नहीं लाते हैं और अपने घर में लगाते हैं तो जीवन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव भी आ जाते हैं इसलिए इस बात का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए उसकी दिशा अनुसार ही उसका स्थान होना। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे जरूरी होता है इंसान को ऊर्जावान होना स्वस्थ होना।

अगर आप ऊर्जा से भरपूर हैं और आपमें कार्य करने की क्षमता प्रबल है तो सफलता आपके कदम चूमेगी, इसमें कोई दो राय नहीं। आज हम आपको घोड़े की तस्वीर से रिलेटेड उपाय के बारे में बताएंगे, जो आपकी किस्मत को चमकाने में काफी सहायक होंगे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है. दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं खासकर 7 दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार 7 अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है।

ध्यान देने वाली बात है कि इंद्रधनुष के रंग 7 होते हैं, सप्त ऋषि, शादी में सात फेरे, सात जन्म इत्यादि इसलिए 7 नंबर को प्राकृतिक और सार्वभौमिक माना गया है।

इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है।

व्यापार में प्रगति के लिए अपने ऑफिस की केबिन में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं।

इन तस्वीरों को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी चाहिए।

दोस्तों दौड़ते हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं।

ये कार्य में गति प्रदान करते हैं और जो व्यक्ति बार – बार इन घोड़ों को देखता है, इसका सीधा असर व्यक्ति की कार्यप्रणाली पर पड़ता है. अतः ये घोड़े आपके कार्य में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में मददगार साबित होंगे।

7 घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन संबंधी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते. स्थाई रूप से घर में लक्ष्मी का निवास होता है. इसके लिए घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए।

घोड़े की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो, ना कि आक्रोशित हो।

दोस्तों ध्यान रखें की घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हैं और खासकर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं। इसलिए घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को लाने के लिए सफेद 7 घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए।

अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो घर या दफ्तर के उत्तर – पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखें. यह आपको किसी भी गिफ्ट शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे या नहीं तो ऑनलाइन आर्डर कर भी मंगा सकते हैं।

विशेष ध्यान रखने वाली बात यह है कि कभी भी टूटी फूटी तस्वीर घर में ना रखें या धुंधली तस्वीर भी ना रखें।

जिस तस्वीर में अलग-अलग दिशा में घोड़े दौड़ते नजर आए वह तस्वीर ना लगाएं।

तो दोस्तों यह हैं कुछ दौड़ते घोड़ों की तस्वीर के नुस्खे. जिसे अपने घरों या दफ्तरों में लगाकर आप सफलता की सीढ़ी आसानी से तय कर सकते हैं।

इससे घर में सुख – समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है। यह सब हमारा वास्तु शास्त्र का मत है।

 

हर्षवर्धन शर्मा (www.truefactsnews.com)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews