मुंबई, देश का मशहूर कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा” शो जल्दी बंद होने वाला है यह शो हंसी मजाक के लिए सबसे शानदार टीवी शोज में से एक है। लाखों करोड़ों की संख्या में इसके फैन्स है। सोनी टीवी पर आने वाला कपिल का शो “द कपिल शर्मा”दर्शकों का बेहद पसंदीदा शो है।इसमें कपिल की हंसी मजाक और गेस्ट के साथ नोकझोंक काफी पसंद है। लेकिन इस शो को लेकर जो खबरें आ रहे हैं। उनसे शो के फैंस को झटका लगेगा। दरअसल मीडिया में आई खबरों के अनुसार,”द कपिल शर्मा”शो जल्द ही बंद होने जा रहा है।
फरवरी में जो टेलीकास्ट किया जाएगा वह शो का आखिरी एपिसोड होगा। आपको बता दें कि कोबिड संकट को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया है। मेकर्स का मानना है कि शो को अभी बंद करना ठीक रहेगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगले महीने (फरवरी) में शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। इससे पहले शो में थोड़ा सुधार करने की खबर थी। लेकिन अब इसे बंद करने का फैसला लिया गया है।
मेकर्स का मानना है कि अभी कोरोनाकाल चल रहा है और ऐसे में शो में ऑडियंस को नहीं बुलाया जा सकता। इसके अलावा देश के शहरों में अभी भी थिएटर बंद हैं। इस कारण स्टार्स शो में प्रमोशन के लिए नहीं आ सकते। मेकर्स ने कहा स्थितियां पहले जैसे होने पर शो को दोबारा से शुरू करने की बात कही है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)