दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की मंगलवार रात दिल्ली के वसंत विहार स्थित आवास पर हत्या कर दी गई। इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि 67 साल की किट्टी कुमारमंगलम घर के अंदर चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। किट्टी वसंत विहार स्थित अपने आवास में दूसरी मंजिल पर रहती थी। किट्टी के पति पी रंगराजन कुमारमंगलम अटल सरकार में मंत्री थे और उनकी मौत कैंसर से हुई थी।
पुलिस के मुताबिक उनके घर की देखभाल करने वाली महिला ने बताया कि लॉन्ड्रीमैन बीती रात करीब 8:30 बजे घर आया था। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। उन्होंने महिला को बांध दिया और किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी। पुलिस ने धोबी को गिरफ्तार कर लिया है।
नौकरानी ने दी पुलिस को मर्डर की सूचना-
पुलिस का कहना है कि उन्हें रात 11 बजे सूचना मिली। जब नौकरानी ने खुद को इसी तरह खोला और शोर मचाया। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम राजू बताया जा रहा है। 24 साल का राजू वसंत विहार से ही भवर सिंह कैंप में ही रहता था। वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की पहचान हो गई है।
पी रंगराजन कुमारमंगलम, नरसिम्हा राव और भाजपा सरकार में मंत्री थे-
पी रंगराजन कुमारमंगलम कांग्रेस के बड़े नेता थे। जिन्होंने बाद में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वह तमिलनाडु की सलेम लोकसभा सीट से 1984 से 1996 तक और तिरुचिरापल्ली लोकसभा सीट से 1998 से 2000 तक सांसद रहे। उन्होंने जुलाई 1991 से दिसंबर 1993 तक की नरसिम्हा राव सरकार में कानून न्याय और कंपनी मामलों के राज्यमंत्री और 1998 से 2000 तक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय बिजली मंत्री के रूप में काम किया।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)