अगर आपको एफडी से ज्यादा ब्याज चाहिए, तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में निवेश करें। क्योंकि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI भी आज एफडी पर 5.4%की ब्याज दे रहा है।
“बैंक से अधिक ब्याज:-“
एनएससी में 6.8% का आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपए का निवेश करना होगा। अधिकतम कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं। एनएससी में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है।
“टैक्स में छूट:-“
एनएससी स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80c के तहत टैक्स छूट मिलती है। एक फाइनेंशियल ईयर में NSC में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं।
“बच्चे के नाम खाता खोल सकते है:-“
अगर बच्चा 10 साल से कम उम्र का है, तो उसके नाम पर माता-पिता की ओर से खाता खोला जा सकता है। 10 साल की उम्र में बच्चा अपना अकाउंट खुद संचालित कर सकता है। तथा वयस्क होने पर उसको खाते की पूरी जिम्मेदारी मिल जाती है।
NSC खाता दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर कर सकते हैं:-“
NSC को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके लिए पुराने NSC होल्डर का नाम हटाकर नए NSC अकाउंट होल्डर का नाम NSC अकाउंट में जोड़ देते हैं।
“5 साल से पहले खाता बंद नहीं कर सकते:-“
इसमें 5 साल का लॉक इन रहता है। यानि 5 साल बाद ही आपको आपका पैसा मिलेगा। हालांकि निवेशक की मृत्यु होने पर नॉमिनी समय से पहले ही खाते को बंद करके पैसा निकाल सकता है। इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर भी बीच में अकाउंट बंद किया जा सकता है।
विकास शर्मा (मार्मिक धारा)