लंदन- भारत के प्रसिद्ध और चर्चित वकीलों की लिस्ट में शामिल हरीश साल्वे ने बुधवार को शादी कर ली | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हाई प्रोफाइल शादी में बहुत ही सीमित संख्या में लोगों को बुलाया गया था | हरीश साल्वे द्वारा 15 लोगों की उपस्थिति में कैरोलिन से विधिवत रूप से विवाह किया गया | हरीश साल्वे द्वारा भारत सरकार की ओर से कुलभूषण जाधव के मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में पैरवी की गई थी जिसमें उनके द्वारा महज एक रुपए की फीस ली गई थी | उसके बाद से वह भारत में काफी लोकप्रिय हुए | हालांकि उनके द्वारा पूर्व में भी कई बड़े मामलों में पैरवी कर जीत हासिल की थी | हाल ही में उनके द्वारा किया गया यह विवाह काफी चर्चा में है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)