कोरोना के चलते फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह रुक गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी आदित्य चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री के हजारों दिहाड़ी कामगारों के खातों में सीधे तौर पर पैसे डलवा कर उनकी मदद के लिए आगे आए। कामगारों की मदद करने के इरादे से यश चोपड़ा ने “साथी इनिशिएटिव” लॉन्च किया है। यश चोपड़ा फाउंडेशन इस पहल के तहत इंडस्ट्री की महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के खातों में 5000 रूपए की राशि सीधे ट्रांसफर करेगा।
इसके अलावा फाउंडेशन की तरफ से हर वर्कर की फैमिली को पूरे 1 महीने के लिए राशन किट भी दिया जाएगा। यह राशन किट फाउंडेशन के पार्टनर एनजीओ “यूथ फीड इंडिया” के माध्यम से वितरित किया जाएगा। यशराज फिल्म की यह मदद हासिल करने के लिए जरूरतमंद लोग वेबसाइट पर जाकर एक ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया के माध्यम से तुरंत आवेदन भी कर सकते हैं।
यश राज फिल्म्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विधानी ने बताया कि यश चोपड़ा फाउंडेशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और उनके उनके कामगारों का एक सतत सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए प्रतिबद्ध है। जो फिल्मों की हमारी 50 वर्ष इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं। महामारी के बीच हम ऐसे कामगार और उनके परिवार वालों की मदद करना चाहते हैं। जिनकी आजीविका छिन गई है। यश चोपड़ा साथी इनीशिएटिव नामक पहल हमारी इंडस्ट्री के महामारी से प्रभावित उन कामगारों को मदद पहुंचाने का लक्ष्य है जो इस समय जरूरतमंद है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)