Home Business फोर्ब्स पत्रिका 2020 की सर्वाधिक शक्तिशाली 100 महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण , किरण मजूमदार शॉ शामिल।

फोर्ब्स पत्रिका 2020 की सर्वाधिक शक्तिशाली 100 महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण , किरण मजूमदार शॉ शामिल।

by marmikdhara
0 comment

8 दिसंबर भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ,वायोकॉन के संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल इंटरप्राइजेज सीईओ रोशनी नडाल मल्होत्रा दुनिया की सर्वाधिक 100 शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स पत्रिका की सूची में शुमार की गई है। इस सूची में लगातार दसवें साल जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल शीर्ष पर हैं।
सातवीं वार्षिक” फोर्ब्स पावर लिस्ट में”30 देशों की महिलाएं शामिल है। फोर्ब्स ने कहा,”इसमें 10 देशों की प्रमुख, 38 सीईओ और पांच मनोरंजक क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं हैं। भले ही वे उम्र राष्ट्रीयता और अलग-अलग पेशे से हो लेकिन 2020 की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्होंने अपने मंचों का इस्तेमाल एक तरीके से किया है।”
सीतारमण सूची में 41 वा स्थान पर है। नडार मल्होत्रा 55वा स्थान पर है। और मजूमदार शॉ 68 में स्थान पर है।
लैंड मार्क समूह की प्रमुख रेणुका जगतीयानि को सूची में98वा स्थान दिया गया है।
मर्केल लगातार दसवें वर्ष पहले स्थान पर कायम है। फोर्ब्स ने कहा,”मर्केल यूरोप की प्रमुख नेता है और जर्मनी की वित्तीय संकट से उबार कर क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रही है।डोनाल्ड ट्रंप का विरोध कर जर्मनी में 10 लाख से अधिक शरणार्थियों को रखने की अनुमति देने वाली मर्केल का नेतृत्व बेहद मजबूत रहा है। सबसे बड़ा सवाल है कि लोग अब मर्केल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी जगह कौन लेगा?”
अमेरिका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो इस पद पर पहुंची हैं और सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिडा सूची में दूसरे स्थान पर हैं।जिन्होंने कड़े लॉकडाउन और पृथक वास नियमों को लागू कर अपने देश को कोरोनावायरस की पहली एवं दूसरी लहर से बचाया।
फोर्ब्स ने बताया कि ताइवान के राष्ट्रपति साई इंन वेन से 37वा स्थान पर है। जिन्होंने जनवरी में कोरोनावायरस के मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का कठिन कार्यक्रम लागू किया। इसके परिणाम स्वरूप आज तक 2.30करोड़ की आबादी वाले प्रायद्वीप में केवल 7 लोगों की जान गई है

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews