फ्रांस – हाल ही में फ्रांस पर एक के बाद एक हो रहे आतंकवादी हमलों के बाद अब फ्रांस ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी लड़ाई का मन बना लिया है | फ्रांस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अलकायदा के आतंकवादियों पर एयर स्ट्राइक की | बताया जा रहा है कि फ्रांस की एयरफोर्स ने माली सेना की मदद से अलकायदा के आतंकवादियों पर एयर स्ट्राइक की और लगभग 50 से अधिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया इसके अतिरिक्त यह भी सूचना मिली है कि फ्रांस ने कुछ अलकायदा के आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया है| उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माली के बरकीनो फासो और नाइजर की सीमा के पास एयरफोर्स ने स्ट्राइक की और आतंकियों के ठिकानों पर कहर बरपा दिया | इसे आतंकियों के खिलाफ फ्रांस की एक बड़ी कार्यवाही बताया जा रहा है | यह भी बताया गया कि फ्रांस ने माली की सेना के सहयोग से इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है| यह भविष्य के लिए एक संकेत है कि आतंकवाद के खिलाफ धीरे-धीरे विश्व के तमाम देश एकजुट हो रहे हैं|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)