बिग बॉस 14 से लाइमलाइट में आई निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का निधन हो गया। जतिन मात्र 29 साल की उम्र में ही इस दुनिया से अलविदा कह गए। इस बात की खबर निक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद शेयर की। निक्की ने भाई के साथ फोटो शेयर कर उनके लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा। निक्की तंबोली द्वारा लिखे गए पोस्ट के मुताबिक निक्की के भाई जतिन का केवल एक ही फेफड़ा काम कर रहा था। वह भी टीबी और कोरोनावायरस कमित हो गए था।
निक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “मेरा भाई महज 29 साल का था। वह पिछले कुछ सालों से कई बीमारियों से जूझ रहा था। 20 दिन पहले उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। क्योंकि उसके फेफड़ों में काम करना बंद कर दिया था। वह केवल एक ही फेफड़े पर जिंदा था। हॉस्पिटल में उससे टीवी और कोरोनावायरस भी हो गया था। इसके अलावा उसे निमोनिया भी हो गया था। और आज सुबह उसके दिल में भी धड़कना बंद कर दिया था। भगवान ने उसे कई बार बचाया, लेकिन वह कहते हैं ना कि जो लिखा है वह होता है, भाग्य को कोई नहीं बदल सकता। मैं उन सभी का शुक्रिया करती हूं, जिन्होंने मेरे भाई के लिए दुआ की। वह हॉस्पिटल से थक गया था। अब वह अच्छी जगह और बेहतर हाथों में है। भगवान उसकी देखभाल करेगा।”
बता दे कि जतिन को मुंबई एम्स में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में एडमिट होने के 5 दिन बाद वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। जतिन इंजीनियर थे। निकी के बिग बॉस से लौटने के बाद से ही वह अपने पेरेंट्स और भाई से अलग रहती थी। जबकि जतिन अपने पेरेंट्स के साथ ही रहते थे। कुछ दिन पहले ही निक्की ने भाई की सेहत के लिए पूजा भी रखवाई थी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)