Home Uncategorized बिना मास्क घूम रहे संतो को पार्षद ने पीटा, जबकि पार्षद ने खुद भी मास्क नहीं लगा रखा था-

बिना मास्क घूम रहे संतो को पार्षद ने पीटा, जबकि पार्षद ने खुद भी मास्क नहीं लगा रखा था-

by marmikdhara
0 comment

जिले के पीलीबंगा क्षेत्र की गलियों में बिना मासूम रहे दो संतो को वार्ड नंबर 35 की पार्षद पूनम महंत ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। पहले थप्पड़ जड़ा, फिर डंडे से पिटाई की। इसके बाद पूछा मास्क कहां है। इनमें से एक संत ने गले में लिपटे कपड़े की ओर इशारा किया। पार्षद ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क लगाने को कहा। इस पूरे वाकए का वीडियो वायरल हुआ तो हलचल शुरू हो गई। कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल कर पार्षद बनी किन्नर पूनम महंत ने बाद में सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि दोनों अज्ञात लोग बिना मास्क के घूम रहे थे इसलिए उन्हें पकड़ लिया।
पार्षद ने सफाई देते हुए कहा कि दोना अज्ञात लोग गली में घूमते दिख रहे थे। इस दौरान उनसे बात करने की कोशिश की तो दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। अज्ञात लोग कुछ गलत ना कर दे। इस संख्या में दोनों को पकड़ कर बैठा लिया था इस दौरान झड़प भी हो गई।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पार्षद सड़क से जा रहे दो संतो को मास्क ना लगा होने की वजह से डांट व मार रही है। इस दौरान पूनम ने थप्पड़ भी मारा, इसके बाद डंडे से मारा। खास बात यह है कि इस दौरान पूनम ने खुद भी मास्क नहीं लगा रखा था।
वीडियो के वायरल होने के बाद पार्षद ने नाटकीय अंदाज में एक दूसरा वीडियो वायरल किया है। इसमें वह घर से निकलते हुए साधु को मास्क देते नजर आ रही है। साथ ही मास्क लगाने की हिदायत भी दी है। इस पूरे वीडियो को कांग्रेस के ही वार्ड 4 के पार्षद लक्ष्मण गोयल ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews