सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती आसाराम का हाल-चाल जानने उसके अनुयायी बड़ी संख्या में अलग-अलग समूह में जोधपुर पहुंच रहे हैं। इनमें गुजरात से आए अनुयायी भी शामिल हैं। इनकी वजह से अस्पताल परिसर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी बीच गुरुवार को आसाराम की सोनोग्राफी समेत कई जांचे की कराई गई। उसे अस्पताल परिसर के भीतर ही कड़े सुरक्षा घेरे में सोनोग्राफी के लिए ले जाया गया। आज आने वाली सभी रिपोर्ट अगर नॉर्मल आती है, तो उसे शाम तक वापस जेल भेजा जा सकता है।
SDM अस्पताल के CCU में भर्ती आसाराम कि कल हार्ट से जुड़ी कई प्रकार की जांच कराई गई थी। अभी तक की सभी रिपोर्ट सामान्य आई है। आसाराम बार-बार सीने में दर्द की शिकायत जरूर कर रहा हैं। लेकिन वह एकदम स्वस्थ नजर आ रहा है।अस्पताल की पहली मंजिल पर बने CCU से आसाराम को सुबह अस्पताल परिसर के भीतर ही व्हीलचेयर पर बैठाकर सोनोग्राफी कराने ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल के बीच कुछ समर्थक भी अंदर पहुंच गए। आसाराम में सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि पुलिस ने किसी समर्थक को नजदीक नहीं जाने दिया। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि कई जांच की गई है। अभी तक की सभी रिपोर्ट सामान्य है। दोपहर तक उनकी शेष बची हुई रिपोर्ट भी आ जाएगी। सब कुछ सामान्य रहा तो शाम को वह वापस जेल जा सकते हैं।
एसडीएम अस्पताल 2 दिन से पुलिस छावनी बना हुआ है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इससे इलाज कराने आ रहे सामान्य मरीज व आसाराम के अनुयायियों के बीच अंतर करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। आसाराम की बीमारी का समाचार सुन गुजरात व अन्य स्थान से उनके अनुयायी जोधपुर पहुंचना शुरू हो गए हैं। पकड़े जाने के डर से यह लोग अलग-अलग समूह में यहां पहुंच रहे हैं। साथ ही अस्पताल के बाहर भी समूह ने खड़े नहीं हो कर इधर-उधर बिखरे हुए खड़े हैं। इसी दौरान अस्पताल के अंदर घुस रहे आसाराम के अनुयायियों को पुलिस ने कई बार खदेड़ा भी है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)