राज्य सरकार अति शीघ्र 3500 सी एच ओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की नई भर्ती करने जा रही है। करीब 4 महीने पहले ही सरकार ने 7810 सी एच ओ की भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए नियुक्ति दे दी गई। यह सभी भर्ती संविदा के आधार पर हुई है।
चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने आज देर शाम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के संग एक रिव्यू बैठक की। जिसमें बताया इन सभी 78 सदस्यों की ट्रेनिंग 7 सितंबर से शुरू होगी। इसके अलावा आने वाले समय में 3500 सीटों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
राज्य में बड़े स्तर पर मेडिकल कैंप का आयोजन।
प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जयंती पर बड़े स्तर पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इनमें कोविड-19 और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी। जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को जरूरी इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए आस पास के हॉस्पिटल में भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। इनके लिए चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
100 जनता क्लीनिक खोले जाएंगे।
मंत्री ने प्रदेश में गांधी जयंती के दिन करीब दो दर्जन जनता क्लीनिक शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा इस बजट सत्र में 100 नए जनता क्लीनिक खोलने की बात कही गई है। इसके लिए जल्द से जल्द जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। जहां जनता क्लीनिक खोले जा सके। जिससे लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा सके।
विकास शर्मा (मार्मिक धारा)