जयपुर, 19 मार्च को विद्याधर नगर के स्टेडियम में ब्राह्मण महापंचायत का विशाल भव्य महापंचायत होने वाला है। इस मंच पर ब्राह्मणों के सभी संगठनों का समर्थन है। लगभग सारे संगठन एक साथ एक ही मंच पर दिखाई देंगे। विप्र सेना कार्यकर्ता लगातार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
डाकोर धाम के ब्रह्म पीठाधीश्वर राम रतन दास महाराज की अगुवाई में 75 संतो मंचासीन होने वाले हैं। इनके साथ धन्ना पीठाधीश्वर महंत बजरंग देवाचार्य भी होंगे।
महापंचायत आयोजकों ने बताया 25 संत देशभर से आएंगे। जबकि 50 संत राज्य भर से होंगे। समाज की महापंचायत में कोई भी नेतागण मंच पर नहीं होगा। यह पहला कार्यक्रम होगा जिसमें 50,000 महिला शक्ति भी होगी।
ब्राह्मण शिरोमणि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय भट्ट, जगतगुरु रामभद्राचार्य, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, पतंजलि योगपीठ आचार्य बालकृष्ण, नोएडा सांसद महेश शर्मा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद रामचरण बोहरा, घनश्याम तिवाड़ी सहित 22 सांसद इस महापंचायत में शामिल होंगे।
समाज के सभी विवाह स्थल एवं होटल उपलब्ध रहेंगे। विदेश से आने वालों के लिए 200 कमरे बुक कराए गए हैं। आने वाले लोगों के लिए विद्याधर नगर स्टेडियम में 6 ब्लॉक बनाए गए हैं।
दो हेलीकॉप्टर पूरे शहर में ब्राह्मण बंधुओं पर पुष्प वर्षा करेंगे।
जयपुर शहर में दो हेलीकॉप्टर के द्वारा पूरे शहर में पुष्प वर्षा की जाएंगी। विप्र सेना का मानना है कि पूरा शहर 19 मार्च को ब्राह्मणमय हो जाएगा। विप्र बंधु हर मोड़ और सड़क से होते हुए विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचेंगे। इस वजह से स्वागत में पूरे शहर में पुष्प वर्षा होगी।
सभी ब्राह्मण बंधुओं से सादर निवेदन है कि इस आयोजन में आकर इसे सफल बनाएं। ब्राह्मण समाज के साधु संतों के दर्शन का लाभ लें।
ब्राह्मण एकता जिंदाबाद