Home News भरतपुर के मशहूर डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड के आरोपी बाइक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

भरतपुर के मशहूर डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड के आरोपी बाइक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

भरतपुर डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड के आरोपी महेश को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि भरतपुर और धौलपुर पुलिस लगातार डॉक्टर दंपत्ति के हत्यारों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। जिसके बाद करौली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान सूचना पर बयाना के पास सूरौठ के जंगलों में महेश को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि मुख्य आरोपी अनुज अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस दावा कर रही है कि अनुज को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आरोपियों के रिश्तेदारों पर लगातार दबाव बना रही है। आज ही पुलिस महेश के पकड़े जाने का खुलासा कर सकती है।
कल देर शाम से धौलपुर और भरतपुर बयाना के डांस इलाके में दबिश कर रही थी। जिसमें करीब 300 से ज्यादा जवान शामिल थे। पुलिस की नाकामी इस बात से साबित होती है कि डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड को 3 दिन बीत जाने के बाद भी 3 जिलों की पुलिस 22 साल के अनुज को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जबकि पुलिस साइबर सेल और संपर्क सूत्रों का लगातार उपयोग कर रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews