सीटी रवि ने चल रही योजनाओं और आगामी कार्य योजना को लेकर की चर्चा-
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सीटी रवि ने बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को बूथ, मंडल, शक्ति केंद्र, पन्ना प्रमुख कार्य योजनाओं व आगामी कार्य योजना पर संवाद किया।
प्रदेश के पदाधिकारियों से मिलकर की बातचीत-
इससे पहले सीटी रवि ने अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों के साथ संगठन में मोर्चा की भूमिका पर बातचीत की। इस दौरान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सुशील कटारा, भजनलाल शर्मा, सहित तमाम मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में गहलोत सरकार पर साधा निशाना-
भाजपा मुख्यालय में सीटी रवि ने गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि संपूर्ण किसान कर्ज माफी, लंबित भर्तियां, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, महिला बहन- बेटियों व दलितों पर बढ़ते अत्याचार आदि गहलोत सरकार के शासन की बड़ी विफलता का प्रमाण है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)