Home Uncategorized मुंबई कोर्ट ने पूजा बेदी और सुधांशु पांडे सहित छह लोगों को भेजा समन-

मुंबई कोर्ट ने पूजा बेदी और सुधांशु पांडे सहित छह लोगों को भेजा समन-

by marmikdhara
0 comment

पूजा बेदी और सुधांशु पांडे सहित 6 अन्य लोगों को मुंबई की एक अदालत ने समन जारी किया है। मामला करण ओबेराॅय केस में बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने से जुड़ा है। मंगलवार को अदालत ने इसी शिकायत के संदर्भ में पूजा और सुधांशु पांडे सहित अन्य 6 लोगों को सवाल जवाब के लिए तलब किया है।
एक्टर और सिंगर करण ओबेरॉय पर पीड़िता द्वारा बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया था। मई 2019 में ओशिवारा पुलिस के पास यह केस दर्ज किया गया था। जिसके तहत आईपीसी की धारा 376 और 384 के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है। पूजा बेदी और सुधांशु पांडे ने करण के समर्थन में अपना पक्ष रखा था। जिसके बाद इन लोगों के खिलाफ जून 2019 में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता की वकील मंशा भाटिया ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।
इस मामले में पूजा बेदी ने कहा था कि “यह चिंताजनक है कि बेगुनाह इंसान को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया जा सकता है। लेकिन एक महिला जो फर्जी बलात्कार का मामला बता रही है। वह गुमनाम है, मैंने किसी भी इंटरव्यू में उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया। मैंने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि नाम नहीं लिया जा सकता, लेकिन वह उन कानूनों का दुरुपयोग कर रही है। जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews