एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन गुरुवार को तब भावुक हो गई, जब उन्होंने दिल्ली के एक डॉक्टर को मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन ना होने के कारण रोते हुए देखा। इतना ही नहीं मुंबई में बैठी सुष्मिता सेन ने दिल्ली के इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम भी करवाया। हालांकि उनके पास इन्हें पहुंचाने का साधन नहीं था। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
सुष्मिता सेन ने लिखा कि “प्लीज रास्ता खोजने में मदद करें।” सुष्मिता ने दिल्ली के शांति मुकुंद हॉस्पिटल के सीईओ डॉ सुनील सागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “यह बहुत ही दिल तोड़ने वाला है। हर जगह ऑक्सीजन का संकट है। मैंने इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर अरेंज करने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन मुंबई से दिल्ली पहुंचाने का कोई तरीका नहीं है। प्लीज रास्ता खोजने में मदद करें।”
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आगे लिखा “ऑक्सीजन की व्यवस्था हो गई।” करीब डेढ़ घंटे के बाद सुष्मिता ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर बताया कि “दिल्ली के उस अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने लिखा इससे मुझे सिलेंडर्स भेजने के लिए और समय मिल गया है। अवेयरनेस और सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। बहुत आभारी हूं। हमेशा नेकदिल रहे, यह आपको सूट करता है।”
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)