दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मानहानि के मामले में बड़ी राहत मिली है | न्यायालय द्वारा मानहानि के केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया गया | बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का आरोप लगाया था | उनके अनुसार केजरीवाल द्वारा जुलाई 2017 में एक साक्षात्कार के दौरान उन्हें क्रिमिनल कहा गया | जिसके पश्चात उनके द्वारा केजरीवाल के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर किया गया | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी केजरीवाल पर मानहानि के संबंध में प्रकरण दर्ज हुए थे और उनके द्वारा पूर्व में कुछ मामलों में उन्होंने माफी भी मांगी थी | अब इस ताजा प्रकरण में न्यायालय द्वारा अंत में उन्हें राहत देते हुए उनके हक में फैसला दिया गया है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)